शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:जिले की 118 जगहों पर सजेंगी पटाखा की दुकानें – Firecracker Shops Will Be Set Up At 118 Places In The District
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:जिले की 118 जगहों पर सजेंगी पटाखा की दुकानें – Firecracker Shops Will Be Set Up At 118 Places In The District

November 5, 2026


Firecracker shops will be set up at 118 places in the district.

शहर के लंका मैदान में पटाखों की अस्थायी दुकानों के लिए लगे टीनशेड। संवाद

दीपावली के पर्व को लेकर जनपद की 118 जगहों पर पटाखा की अस्थायी दुकानें सजेंगी। इसको लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ से रात 10 बजे तक पटाखे की बिक्री की जाएगी। सबसे अधिक पटाखा की दुकानें शहर के लंका स्थित रामलीला मैदान में लगाई जाएंगी। छह से आठ नवंबर तक तीन दिन दुकानों को लगाया जाएगा।

अग्निशमन विभाग की ओर से जिले में पटाखा की अस्थायी दुकान लगाने के लिए कुल 118 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किया गया है। दीपावली पर आतिशबाजी जमकर होती है। इसलिए पटाखों की बिक्री भी जोरशोर से की जाती है। इससे पटाखा विक्रेताओं को अच्छी कमाई होती है। इसलिए पटाखा विक्रेताओं को दीपावली के पर्व का वर्ष भर इंतजार रहता है। इसकी तैयारी वह महीने भर पहले से शुरू कर देते हैं। जनपद में वाराणसी से थोक में पटाखा मंगाने का कार्य किया जाता है। शहर के लंका स्थित रामलीला मैदान में 56, जंगीपुर कृषि मंडी 22, जखनिया शिव मंदिर के पास 13, सैदपुर रामलीला मैदान 10, नंदगंज शहीद इंटर कॉलेज 7 व जमानिया के हेतिमपुर में पटाखा की 10 दुकानें लगाई जाएंगी। वहीं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पूरे जिले में पटाखा बिक्री के लिए 118 अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसको लेकर तैयारी पूरी हो गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X