शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरिद्वार:घर लौटते समय जंगली जानवर से टकराकर ट्रैक्टर मैकेनिक की मौत, इलाके में फैली सनसनी – Tractor Mechanic Dies After Colliding With Wild Animal While Returning Home
हरिद्वार

हरिद्वार:घर लौटते समय जंगली जानवर से टकराकर ट्रैक्टर मैकेनिक की मौत, इलाके में फैली सनसनी – Tractor Mechanic Dies After Colliding With Wild Animal While Returning Home

November 5, 2026


Tractor mechanic dies after colliding with wild animal while returning home

शव
– फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

मनुबांस में ट्रैक्टर की दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय मैकेनिक मुनेश की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान बंद कर घर लौटते समय दौलतपुर से गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर उनकी बाइक किसी अज्ञात जंगली जानवर से टकरा गई। हादसे में मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मूलदासपुर उर्फ माजरा निवासी मुनेश पुत्र मुनिया मनुबांस में ट्रैक्टर मरम्मत की दुकान चलाते थे। गुरुवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दौलतपुर से गांव की ओर आने वाले रास्ते पर अचानक उनकी बाइक किसी जंगली जानवर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई।

UK Top News: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, कल शाह के दौरे की तैयारी, दिवाली से पहले कर्मचारियों को सौगात

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा और दहशत का माहौल बन गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसा किसी अज्ञात जंगली जानवर से टकराने के कारण होना सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X