शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:मोगा विधायक से जुड़े मामले में पटवारी के घर ईडी की रेड – Ed Raids Patwari’s House In Connection With Moga Mla Case

November 5, 2026


हाईवे किनारे 200 एकड़ जमीन के कथित घोटाले की दो साल से जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

जीरा (फिरोजपुर)। मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप अरोड़ा से जुड़े मामले में ईडी ने वीरवार को जीरा में निलंबित पटवारी नवदीप सिंह के घर छापेमारी की। मोगा के धर्मकोट में नेशनल हाईवे के साथ लगती करीब 200 एकड़ जमीन के कथित घोटाले की जांच दो साल से चल रही है।

ईडी की टीम तीन गाड़ियों में पहुंची, अधिकारियों ने कार्रवाई की जानकारी नहीं दी।

सूत्रों के अनुसार, नवदीप सिंह पहले धर्मकोट में पटवारी तैनात थे। वर्ष 2024 में उनके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर फरीदकोट जेल भेजा गया था। एफआईआर के बाद निलंबित हुए नवदीप जुलाई 2026 में जमानत पर बाहर आए थे। वीरवार सुबह ईडी की टीम ने उनके जीरा स्थित आवास पर दबिश देकर जांच-पड़ताल की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X