शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:102 चालान लंबित मिलने पर दो बाइकें जब्त – Two Motorcycles Seized After 102 Penditwo Motorcycles Seized After 102 Pending Challans Were Foundng Challans Were Found

November 5, 2026


फोटो-

गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने 102 चालान लंबित होने पर दो बाइकों को जब्त किया है। इन पर कुल 5,55,100 रुपये का जुर्माना था। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दोनों बाइकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सेक्टर-12 जेडओ एएसआई मंजू अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक को जांच के लिए रुकवाया। बाइक संबंधी दस्तावेज मांगने पर चालक कोई कागजात पेश नही कर पाया। जांच करने पर उक्त बाइक के 61 चालान कटे मिले और कुल जुर्माना राशि 2,19,500 रुपये लंबित मिली। सिकंदरपुर पावर हाउस जेडओ एएसआई कंवल सिंह ने एक बाइक को रिकवाकर जांच की तो उसके 41 चालान कटे पाए गए और जुर्माना राशि 3,35,600 रुपये लंबित मिली। इसी तरह गलत दिशा में वाहन चलाने पर 23,068 चालान पुलिस ने काटे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X