शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदा युवक, पुलिस ने बचाया – Man Jumps In Front Of Train Following Dispute With Wife; Saved By Police
मेरठ

Meerut News:पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदा युवक, पुलिस ने बचाया – Man Jumps In Front Of Train Following Dispute With Wife; Saved By Police

November 5, 2026


मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक युवक को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने से बचा लिया। युवक अपनी पत्नी से विवाद के बाद यह कदम उठाने जा रहा था।

मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर और वर्तमान में परतापुर के अछरोंडा गांव निवासी परतापुर की एक फैक्टरी में काम करने वाले टीकम सिंह चौहान का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। टीकम सिंह चौहान का बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी से फिर विवाद हुआ था। आरोप है कि पत्नी ने उसके हाथ पर चाकू से हमला किया। इससे गुस्सा होकर टीकम सिंह आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ पड़ा। राहगीरों ने डायल- 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने टीकम को ट्रेन के आगे कूदने से रोका। इस प्रयास में दोनों पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने युवक को समझाकर परिजनों को सौंप दिया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ती ने दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X