शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:मूक-बधिर बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन – Cultural Performances By Deaf And Dumb Children Captivated The Hearts Of People
अंबाला

Ambala News:मूक-बधिर बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन – Cultural Performances By Deaf And Dumb Children Captivated The Hearts Of People

November 5, 2026


Cultural performances by deaf and dumb children captivated the hearts of people.

अंबाला छावनी के रोटरी स्कूल फॉर डेफ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। रोटरी वेलफेयर सोसायटी फॉर डेफ एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को रोटरी स्कूल फॉर डेफ में प्री-दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मूक-बधिर बच्चों ने साइन लैंग्वेज में स्वागत गीत की प्रस्तुति से किया।

इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटने के प्रसंग पर आधारित बेहद भावपूर्ण और अनुशासित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान बच्चों द्वारा निर्मित दीये, ग्रीटिंग कार्ड और सजावटी सामान की प्रदर्शनी भी लगाई गई। वहीं अतिथियों ने खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में सोसाइटी के सदस्यों ने संस्था और बच्चों के कल्याण के लिए कुल 52,300 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर डॉ. आशावंत, डॉ. विवेक मल्होत्रा, डॉ. राधा रमण सूरी, नरेश भारद्वाज, संदीप जैन सहित लगभग 175 से अधिक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों की ओर से बच्चों को उपहार और मिठाइयां भेंट की गईं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X