बीकानेर मेयर चुनाव:कांग्रेस के अनिल कल्ला ने भरा नामांकन, नवरतन डांगा के निर्दलीय उतरने से मुकाबला दिलचस्प – Bikaner: Anil Kalla Files Nomination; Political Stir Intensifies Due To Navratan Daga’s Rebellious Stance

अनिल कल्ला ने भरा नामांकन
November 5, 2026

अनिल कल्ला ने भरा नामांकन
नगर निगम बीकानेर में महापौर पद के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, परिवारजन और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के बाद कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम में पार्टी का बोर्ड बनने का दावा दोहराया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड शत-प्रतिशत बनेगा। कांग्रेस पार्षद नवरतन डांगा के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डांगा को जल्द ही मना लिया जाएगा और वे कांग्रेस के साथ आएंगे।
हालांकि, महापौर प्रत्याशी के रूप में अनिल कल्ला के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस के भीतर असंतोष की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। वार्ड 50 से कांग्रेस पार्षद नवरतन डांगा ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इसके बावजूद कांग्रेस नेतृत्व किसी भी तरह के अंदरूनी विरोध से इनकार कर रहा है।
पढे़ं: सीएम भजनलाल के गृह जिले में मेयर की कुर्सी का खेल पलटा: भाजपा के सामने निर्दलीय की चुनौती, कांग्रेस कहां?
परिवारवाद के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कल्ला ने कहा कि वे पिछले 33 वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं। लंबे समय तक पार्टी के लिए काम करने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके समर्पण और कार्य को देखते हुए उन्हें अवसर दिया है।
क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं को भी अनिल कल्ला ने खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और सभी पार्षद एक मंच पर खड़े हैं।
डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि निगम में कांग्रेस का महापौर बनना तय है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पास निगम में बहुमत साबित करने का आंकड़ा नहीं है। पार्टी में फूट की चर्चाओं को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई फूट नहीं है और सभी कांग्रेस पार्षद एकजुट हैं।
November 11, 2026
राजस्थान के बीकानेर जिले में भाई दूज के दिन एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। छतरगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत आवा के चक 9 एडब्ल्यूएम में बुधवार दोपहर खेत में बनी पानी की बड़ी डिग्गी में यह हादसा हुआ। मृतकों में दो सगे भाई, उनकी बहन और एक […]
November 11, 2026
डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत विस्तार राजस्थान के बीकानेर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 04 एडब्ल्यूएम इलाके में डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बच्चे […]
November 8, 2026
बीकानेर में दिवाली की खुशियों के बीच पसरा मातम विस्तार राजस्थान के बीकानेर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, झगड़ रहे एक दंपती को बचाने के लिए रेलवे ट्रैक […]
