शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंदौली

Chandauli News:नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10 लाख रुपये हड़पे – Rs 10 Lakh Swindled From A Woman Under The Pretext Of Securing A Job For Her

November 6, 2026


सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से 10 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर अलीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सरेसर गांव निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसके पति की वर्ष 2013 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी मुलाकात दिनेश चंद्र ओझा से हुई। आरोप है कि दिनेश ने रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

इसके लिए अधिकारियों से सेटिंग कराने की बात कहकर 10 लाख रुपये मांगे। नौकरी लगने के बाद रकम लौटाने का भी आश्वासन दिया। आरोप है कि 24 जून 2019 को महिला के पिता ने दिनेश और उसकी पत्नी के बैंक खातों में करीब 10 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद वह कई वर्षों तक नौकरी दिलाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। पांच अक्तूबर 2026 को मुगलसराय में मुलाकात के दौरान रकम मांगने पर आरोपी ने हत्या की धमकी दी। थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी दिनेश चंद्र ओझा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X