शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:तिगरी मेले में रोस्टर के अनुसार लगेगी डॉक्टरों की ड्यूटी – Doctors Will Be Assigned Duties At The Tigri Mela According To A Roster

November 6, 2026


अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं के लिए दस बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें चिकित्सकों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगेगी। ऑक्सीजन सिलिंडर, जरूरी दवाओं और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। पीएचसी पर भी एंबुलेंस तैनात की जाएगी।

15 नवंबर से शुरू होने वाले मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग अस्पताल की जमीन चिह्नित कर रहा है। सभी एंबुलेंस में मेडिकल किट उपलब्ध रहेंगी, ताकि आपात स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके। एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि मेले में अस्थायी अस्पताल बनेगा, जबकि मुख्य अस्पताल के रूप में सीएचसी गजरौला कार्य करेगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X