शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amethi News:गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की गई जान – Bike Falls Into A Pit; Youth Loses His Life
अमेठी

Amethi News:गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की गई जान – Bike Falls Into A Pit; Youth Loses His Life

November 6, 2026


मुसाफिरखाना। दुवरिया मार्ग पर पूरे शिवदयाल के पास मंगलवार रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में सरैया सबलशाह निवासी मंजूर उर्फ हल्लू (19) और उसका दोस्त शादीपुर निवासी अजीत कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ में उपचार के दौरान मंजूर की मौत हो गई, जबकि अजीत का उपचार चल रहा है।

महफूज के मुताबिक, उनके भाई मंजूर और अजीत मंगलवार रात बाइक से मुसाफिरखाना से घर लौट रहे थे। पूरे शिवदयाल के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से मंजूर की गंभीर हालत देखते हुए उसे रायबरेली भेजा गया। इसके बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में बाइक अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात सामने आई है। हेलमेट लगाने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

मंजूर चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटे को खोने के गम में पिता माशूक और मां बदरुन निशा बदहवास हो गईं। भाइयों महमूद, मैमूद उर्फ कल्लू और महफूज का भी रो-रोकर बुरा हाल है। जिस छोटे भाई को परिवार के लोग अपनी आंखों के सामने बड़ा होते देख रहे थे, उसके अचानक चले जाने से घर में मातम पसरा है। मंजूर की अभी शादी भी नहीं हुई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X