शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Aligarh News:एएमयू की 11 फैकल्टी से यूनिवर्सिटी कोर्ट मेंबर चुने गए प्रतिनिधि – Amu Election Amu Election
अलीगढ़

Aligarh News:एएमयू की 11 फैकल्टी से यूनिवर्सिटी कोर्ट मेंबर चुने गए प्रतिनिधि – Amu Election Amu Election

November 6, 2026


अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्र संघ चुनाव में विभिन्न फैकल्टी से यूनिवर्सिटी कोर्ट मेंबर चुने गए हैं। 

फैकल्टी ऑफ मेडिसिन से मोहम्मद कैफ, फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज से मोहम्मद राफे, फैकल्टी ऑफ साइंस से शहंशाह खान, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स से कफील उल हक, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च एवं इंटरनेशनल स्टडीज से मोहम्मद अहसन उस्मानी और फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी से मोहतसिम एजाज सानी चुने गए हैं। 

फैकल्टी ऑफ यूनानी मेडिसिन से आमिना फैजान और फैकल्टी ऑफ कॉमर्स से इलमा मशरूफ,  फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से मोहम्मद कुमैल अशरफ, फैकल्टी ऑफ लॉ से मोहम्मद हमजा अंसारी और फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस से अब्दुल बासित सिद्दीकी ने यूनिवर्सिटी कोर्ट मेंबर के रूप में जीत हासिल की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X