शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:बाइक सवार की टक्कर से युवक की मौत – Youth Dies After Being Hit By A Motorcyclist
मेरठ

Meerut News:बाइक सवार की टक्कर से युवक की मौत – Youth Dies After Being Hit By A Motorcyclist

November 6, 2026


बाइक सवार की टक्कर से युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। मेरठ-रूड़की बाईपास पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। टीपी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

परतापुर के ग्राम बहादुरपुर मोहउद्दीनपुर निवासी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम उसका भाई अमित कुमार परतापुर की एक फैक्टरी से काम कर वापस आ रहा था। वह दिल्ली- रुड़की बाईपास स्थित अंसल सुशांत सिटी के पास सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान रुडकी की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने अमित को टक्कर मार दी। इसमें अमित घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सुभारती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची टीपीनगर थाना पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि टीपीनगर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की सीसीटीवी के माध्यम से पहचान का प्रयास करना शुरू कर दिया है। ————

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X