शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धनतेरस 2026 Live:शुभ संयोग में धनतेरस आज, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और किन बातों का रखें ध्यान – Dhanteras 2026 Live Puja Vidhi Shubh Muhurat To Buy Gold Silver Mantra Wishes In Hindi
अध्यात्म

धनतेरस 2026 Live:शुभ संयोग में धनतेरस आज, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और किन बातों का रखें ध्यान – Dhanteras 2026 Live Puja Vidhi Shubh Muhurat To Buy Gold Silver Mantra Wishes In Hindi

November 6, 2026


09:50 AM, 06-Nov-2026

धनतेरस 2026 पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

6 नवंबर को वाहन खरीदने के लिए दिनभर कई शुभ समय उपलब्ध रहेंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार इन मुहूर्तों में कार, बाइक या अन्य वाहन की बुकिंग और डिलीवरी की योजना बना सकते हैं।

  • सुबह 7:54 से 9:17 बजे तक: लाभ चौघड़िया।

  • सुबह 9:16 से 10:38 बजे तक: अमृत चौघड़िया।

  • दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक: अभिजीत मुहूर्त।

  • दोपहर 4:11 से शाम 5:33 बजे तक: चर चौघड़िया।

  • शाम 6:03 से 7:19 बजे तक: शुभ समय।

  • रात 8:49 से 10:27 बजे तक: लाभ मुहूर्त।

09:30 AM, 06-Nov-2026

धनतेरस पूजा सामग्री की पूरी सूची

  •  पूजा के लिए लकड़ी की चौकी
  •  अक्षत
  •  मौली या कलावा
  •  चंदन और कुमकुम
  •  हल्दी और अबीर
  •  लाल व पीले फूल
  •  फूलों की माला
  •  धूप और अगरबत्ती
  •  लाल या पीला कपड़ा
  •  गंगाजल
  •  कलश और आम के पत्ते
  •   एक बड़ा मिट्टी का दीपक
  •  पूजा की थाली
  •  माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा
  •  भगवान कुबेर और धन्वंतरि की तस्वीर
  •  लौंग और इलायची
  •  सिक्के
  •  गुड़ या शक्कर
  • स्वस्तिक बनाने के लिए रोली या हल्दी
  •  दक्षिणा के लिए नकद राशि
  •  आटा या रंगोली के रंग
  •  चढ़ावे के लिए अन्य पूजन सामग्री
  •  कपूर
  •  घी और सरसों का तेल
  •  रुई की बाती
  •  13 मिट्टी के दीपक
  •  यमराज जी के लिए दीपक
  •  कुबेर यंत्र
  •  कौड़ियां
  •  सुपारी और पान के पत्ते
  •  
  •  मौसमी फल
  •  मिठाई और पंचमेवा
  •  खील और बताशे
  •  धनिया के बीज
  •  धान और मूंग
  •  नई झाड़ू
  •  नए बर्तन

09:10 AM, 06-Nov-2026

धनतेरस का स्वास्थ्य से क्या संबंध है?

धनतेरस केवल धन की पूजा का अवसर नहीं है। यह पर्व हमें स्वास्थ्य और जीवन के महत्व की भी याद दिलाता है। भगवान धन्वंतरि का संबंध आयुर्वेद से होने के कारण इस दिन आरोग्य की कामना की जाती है। इसलिए धनतेरस पर धन-संपत्ति के साथ-साथ अपने और परिवार के स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देने का संकल्प लेना चाहिए। धनतेरस 2026 पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करके परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।

08:50 AM, 06-Nov-2026

भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य की पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक समय देवताओं और असुरों के बीच अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन करने का निर्णय हुआ। इसके लिए मंदराचल पर्वत को मथनी और भगवान विष्णु के कूर्म अवतार को आधार बनाया गया। वासुकी नाग को रस्सी बनाकर देवताओं और असुरों ने मिलकर क्षीरसागर का मंथन शुरू किया। समुद्र मंथन से एक के बाद एक कई दिव्य रत्न, ऐरावत हाथी, उच्चैःश्रवा घोड़ा, देवी लक्ष्मी और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं प्रकट हुईं। इसी मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए। उन्हें भगवान विष्णु का अंशावतार और आयुर्वेद का प्रवर्तक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य की स्मृति में ही कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करके लोग अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

08:30 AM, 06-Nov-2026

भगवान धन्वंतरि को किसका देवता माना जाता है?

भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद, चिकित्सा और स्वास्थ्य का देवता माना जाता है। धार्मिक परंपरा में उनका विशेष स्थान है। उनकी पूजा के माध्यम से लोग अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और निरोगी जीवन की प्रार्थना करते हैं। धनतेरस का पर्व यह संदेश भी देता है कि जीवन में धन-संपत्ति के साथ स्वास्थ्य का होना भी बेहद जरूरी है।  

08:10 AM, 06-Nov-2026

धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 3 शुभ चीजें

  • धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। इसे घर लाने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
  • धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदने की भी परंपरा है। इस दिन धनिया खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदना भी शुभ माना जाता है। दिवाली पूजन के लिए इनकी मूर्तियां घर लाना मंगलकारी माना जाता है। 

07:49 AM, 06-Nov-2026

धनतेरस का धार्मिक महत्व

धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विशेष विधान होता है। धनतरेस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीनदने की विशेष परंपरा होती है। ऐसी मान्यता है इस दिन शुभ खरीदारी करने से धन में वृद्धि और समृद्धि आती है। इसके अलावा सोने की खरीदारी का भी खास महत्व होता है। इस दिन शाम को घर के मुख्य दरवाजे और आंगन में दीपक जलाए जाते हैं। इसके एक दीपक यमराज के लिए भी जलाने का विशेष महत्व होता है। 

07:34 AM, 06-Nov-2026

धनतेरस क्यों मनाया जाता है ?

धनतेरस पर आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष विधान होता है। मान्यता है इस तिथि पर ही भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

07:25 AM, 06-Nov-2026

Dhanteras 2026: धनतेरस 2026 पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

  • धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक
  • प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 49 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक
  • वृषभ काल: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक

07:15 AM, 06-Nov-2026

धनतेरस 2026 तिथि

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 7 नवंबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर होगा। प्रदोष काल के अनुसार, धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मान्य होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X