नीट यूजी काउंसलिंग 2026:विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड का अनंतिम आवंटन जारी, ऐसे चेक करें आपको सीट मिली या नहीं – Neet Ug 2026: Mcc Releases Special Stray Vacancy Provisional Allotment List

NEET UG Counselling 2026
– फोटो : AI Generated
November 6, 2026

NEET UG Counselling 2026
– फोटो : AI Generated
चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) ने नीट यूजी 2026 के विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड की अनंतिम सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। यह सूची एमबीबीएस के विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड और बीडीएस तथा बीएससी नर्सिंग के पांचवें राउंड के लिए जारी की गई है। जारी सूची में तीनों पाठ्यक्रमों को मिलाकर कुल 811 आवंटन प्रविष्टियां दर्ज हैं। इनमें एमबीबीएस की 537, बीडीएस की 208 और बीएससी नर्सिंग की 66 प्रविष्टियां शामिल हैं।
विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड से पहले जारी सीट मैट्रिक्स में एमबीबीएस की 946 रिक्तियां बताई गई थीं। अनंतिम सूची में दर्ज 537 एमबीबीएस आवंटन प्रविष्टियां इन रिक्तियों का लगभग 56.8 प्रतिशत हैं।
अनंतिम आवंटन सूची में देश के कई प्रमुख चिकित्सा और दंत चिकित्सा संस्थानों के नाम शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से ये संस्थान हैं:
इसके अलावा पुडुचेरी और तमिलनाडु के कई चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालय भी सूची में शामिल हैं।
बीएससी नर्सिंग की आवंटन प्रविष्टियों में कई प्रतिष्ठित संस्थानों के नाम दर्ज हैं। इनमें लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, सफदरजंग अस्पताल, राजकुमारी अमृत कौर कॉलेज ऑफ नर्सिंग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल शामिल हैं।
काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना आवंटन देख सकते हैं:
November 13, 2026
CBSE Class 10 Science Exam 2027 – फोटो : AI Generated विस्तार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की विज्ञान परीक्षा 22 फरवरी 2027 को आयोजित होनी है। लेकिन इसी दिन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अट्टुकल पोंगाला उत्सव भी मनाया जाएगा। इस तारीख को लेकर अब परीक्षा की तारीख बदलने की मांग […]
November 13, 2026
रेलवे ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता जांची जाती है। इसमें दो तरह के टेस्ट होते हैं। पहले उम्मीदवार को तय वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी पूरी करनी होती है। इसके बाद दौड़ का टेस्ट लिया जाता है। दोनों टेस्ट पास करना जरूरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड […]
November 13, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश की परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव करने की जरूरत बताई है। उनका कहना है कि परीक्षाओं को ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक से जोड़ने की जरूरत है, ताकि किसी भी योग्य उम्मीदवार के साथ अन्याय न हो। उन्होंने जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE), जम्मू-कश्मीर लोक […]
