एमपी:इंदौर-एदलाबाद हाईवे पर दूध से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर बहने लगा दूध; बाल्टियां और केन लेकर पहुंचे ग्रामीण – Milk Tanker Overturns On Indore-edlabad Highway Milk Spills The Road Villagers Arrive With Buckets And Cans

दुर्घटना
November 6, 2026

दुर्घटना
इंदौर-एदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर अवंतिका डेयरी प्रोडक्ट का दूध लेकर जा रहा एक टैंकर पहिए का बेयरिंग टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भरा दूध सड़क पर फैल गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टियां और पानी की केन लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क पर फैले दूध को बर्तनों में भरकर ले जाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे प्रशासन की टीम क्रेन लेकर घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
पहिए का बेयरिंग टूटने से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, अवंतिका डेयरी प्रोडक्ट का दूध लेकर टैंकर इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम मोकलगांव के पास पुलिया पर पहुंचते ही उसके एक पहिए का बेयरिंग टूट गया। इससे टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक सतीश को मामूली चोटें आईं। टैंकर पलटने से उसमें भरा दूध सड़क पर बह गया और आसपास का इलाका दूध से भर गया।
पढ़ें: आरोपों के समर्थन में प्रतिमादेवी को पेश करने होंगे साक्ष्य, सुनवाई 29 अक्तूबर को
बाल्टियां और केन लेकर पहुंचे ग्रामीण
टैंकर पलटने और दूध सड़क पर फैलने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। कई लोग अपने साथ बाल्टियां और पानी की केन लेकर आए और सड़क पर फैले दूध को उनमें भरकर घर ले जाने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर फैले दूध और ग्रामीणों की भीड़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
क्रेन की मदद से हटाया गया टैंकर
हादसे की सूचना मिलने पर छैगांवमाखन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही दुर्घटना की जांच शुरू की। इस बीच हाईवे प्रशासन की क्रेन भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन की टीम ने क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को सड़क किनारे हटाया। इसके बाद राजमार्ग पर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण टैंकर के पहिए का बेयरिंग टूटना सामने आया है।
November 13, 2026
खंडवा में भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस के दो नेताओं की मौत विस्तार जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के लछोरा गांव के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में कार और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बुरहानपुर जिले के खकनार से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन और उनके साथी सुनील की मौत हो […]
November 12, 2026
पंडित दुबे ने आगे बताया, “जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रशासन के माध्यम से जो शुकदेव मुनि द्वार का चौड़ीकरण किया गया, उससे श्रद्धालु काफी शीघ्रता से एवं सुविधाजनक रूप से दर्शन कर पा रहे हैं। अब एक घंटे में काफी सुलभता से दर्शन कर रहे हैं।
November 12, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इस वर्ष राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम 16 नवंबर को खंडवा जिले के नाहल्दा स्थित कॉलेज स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में […]
