तीन बार एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक के चैंपियन रहे नीरज यादव का मंगलवार को निधन हो गया। राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच एस. सत्यनारायण ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से इसकी पुष्टि की। नीरज भारत के प्रमुख पैरा एथलीटों में शामिल थे और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। हालांकि, इस मामले में नए पेंच उलझते जा रहे हैं। कोच ने आईएएनएस से नीरज के आत्महत्या करने की बात कही थी, जबकि पुलिस की जांच में कुछ और ही सामने आया है। आइए जानते हैं नीरज यादव का करियर कैसा रहा…