शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मुजफ्फरनगर:अब महाराणा प्रताप और महर्षि वाल्मीकि के नाम से पहचाने जाएंगे दो चौराहे, बोर्ड बैठक में फैसला – Muzaffarnagar Municipality Approves Rs 70 Crore Development Projects, Renames Two Crossroads
मेरठ

मुजफ्फरनगर:अब महाराणा प्रताप और महर्षि वाल्मीकि के नाम से पहचाने जाएंगे दो चौराहे, बोर्ड बैठक में फैसला – Muzaffarnagar Municipality Approves Rs 70 Crore Development Projects, Renames Two Crossroads

November 6, 2026


Muzaffarnagar Municipality Approves Rs 70 Crore Development Projects, Renames Two Crossroads

बैठक में मौजूद अधिकारी

विस्तार

दिवाली से पहले मुजफ्फरनगर नगर पालिका ने शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए करीब 70 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप योगी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में लगभग 400 निर्माण और विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

बैठक में वहलना चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक और रेलवे रोड तिराहे का नाम महर्षि वाल्मीकि चौक रखने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। हालांकि, वहलना चौराहे के नामकरण पर वार्ड सभासद सीमा जैन ने आपत्ति दर्ज कराई।

दो चौराहों को मिले महापुरुषों के नाम

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में वहलना चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक और रेलवे रोड तिराहे का नाम महर्षि वाल्मीकि चौक रखने का प्रस्ताव रखा गया। दोनों नामकरण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इस दौरान वार्ड सभासद सीमा जैन ने वहलना चौराहे का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक रखने पर आपत्ति जताई। वहीं, रेलवे रोड तिराहे का नाम महर्षि वाल्मीकि चौक रखने के फैसले पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने चेयरपर्सन का सम्मान किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X