शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जांजगीर-चांपा:फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल, गाय चराने गए किसान की करंट लगने से मौत,गांव में मचा बवाल – Janjgir-champa: Farmer Dies After Electric Shock From Live Wire Laid To Protect Crops, Village Protests
जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा:फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल, गाय चराने गए किसान की करंट लगने से मौत,गांव में मचा बवाल – Janjgir-champa: Farmer Dies After Electric Shock From Live Wire Laid To Protect Crops, Village Protests

November 6, 2026


Janjgir-Champa: Farmer Dies After Electric Shock From Live Wire Laid to Protect Crops, Village Protests

पंचनामा बनाते हुए पुलिस अधिकारी।

विस्तार

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में खेत के आसपास लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 62 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कटौद में गौधाम सेवा समिति गठित गई है, जिसमें 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ (62 वर्ष) अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चंद्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे।

ये भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा: बोरी में डालकर नहर में फेंका शव, गर्दन पर मिले धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि गांव के एक किसान ने फसल को जानवरों से बचाने के लिए बिजली का तार लगाया था, जिसमें अवैध तरीके से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं तो उन्हें रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ आगे बढ़े लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण करंट की चपेट में आ गए। घटना देखकर उनके दोनों साथी मौके पर पहुंचे और उन्हें तार से अलग किया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने फसल सुरक्षा के लिए इस तरह बिजली प्रवाहित तार लगाने पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई है। डभरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X