शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रावस्ती

श्रद्धा और प्रज्ञा से ही संभव है सुखद जीवन :भंवरानंद – A Fulfilling Life Is Possible Only Through Faith And Wisdom: Bhanvaranand

November 6, 2026


कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को म्यांमार से आए 30 अनुयायियों का दल पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु भंवरानंद के साथ जेतवन परिसर में पारंपरिक तरीके से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन हुआ।

सभा में भिक्षु भंवरानंद ने कहा कि मनुष्य के लिए श्रद्धा सबसे बड़ा धन है। स्वयं के धर्माभ्यास से अर्जित धर्म ही सुखदायक होता है। सत्य का रस सभी रसों में श्रेष्ठ है और प्रज्ञामय जीवन सर्वोत्तम है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के बिना धर्माभ्यास संभव नहीं है। श्रद्धावान व्यक्ति अपने विश्वास के बल पर भवसागर पार कर सकता है। अप्रमाद में स्थित रहकर मनुष्य सुखद जीवन जी सकता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने पुरुषार्थ से दुखों का अंत कर सकता है और प्रज्ञा से चित्त को शुद्ध कर सकता है। निर्वाण की प्राप्ति के लिए त्रिरत्नों की शरण लेनी चाहिए। समृद्धि के लिए सही दिशा में कठोर परिश्रम और यश के लिए सत्यनिष्ठा व मित्रता का महत्व भी बताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X