मध्य प्रदेश:उम्र सीमा पार होने के बावजूद बने हुए हैं कुलपति, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब – Despite Being Over The Age Limit, He Continues To Hold The Position Of Vice-chancellor

मप्र हाईकोर्ट
November 6, 2026

मप्र हाईकोर्ट
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के 70 वर्ष की आयु सीमा पार करने के बावजूद पद पर बने रहने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। जस्टिस विशाल घगट की एकलपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
ये भी पढ़ें- भस्म आरती में महाकाल का शृंगार देख भक्त रह गए दंग, भांग से टीका बनाकर फूलों से सजाया फिर चढ़ाई भस्म
जबलपुर निवासी डॉ. सत्येंद्र यादव की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि यूजीसी के नियमों के अनुसार कुलगुरु पद पर बने रहने के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित है। डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 17 नवंबर 2022 को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। उनकी जन्म तिथि 1 जुलाई 1956 है और वे निर्धारित आयु 30 जून को पूरी कर चुके हैं। याचिका में राज्यपाल कार्यालय द्वारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु की नियुक्ति के दौरान 70 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा निर्धारित किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के फैसलों प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी विरुद्ध रवींद्र जुगरान और पश्चिम बंगाल राज्य विरुद्ध अनिंद्य सुंदर दास के प्रकरण में जारी आदेश का हवाला दिया गया है।
याचिका में कहा गया है कि निर्धारित आयु पार करने के बावजूद उनका कुलगुरु के पद पर बने रहने को अवैधानिक है। याचिका में राहत चाही गई है कि राज्य शासन व राजभवन को नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए जाएं। इसके अलावा अंतरिम राहत के रूप में उन्हें कुलगुरु के रूप में कार्य करने और किसी भी प्रकार के निर्णय लेने पर रोक लगाई जाए।
November 13, 2026
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बीमा कंपनियों की कमजोर कानूनी पैरवी और अदालतों में बेबुनियाद याचिकाएं दायर करने की प्रवृत्ति पर कड़ा ऐतराज जताया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि बीमा कंपनियों को ऐसे योग्य और सक्षम अधिवक्ताओं को नियुक्त करना चाहिए जो न्यायालय में गवाहों से उचित जिरह कर सकें और निष्पक्ष […]
November 13, 2026
मप्र हाईकोर्ट विस्तार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सूचना आयोग में रिक्त पड़े सूचना आयुक्तों के पदों और हजारों लंबित मामलों को लेकर राज्य सरकार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने राज्य शासन के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि आयोग में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नई नियुक्तियां पूरी […]
November 12, 2026
जबलपुर हाईकोर्ट विस्तार सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों का वेतन सरकारी राजकोष से दिया जाता है, तो उनकी सेवानिवृत्ति आयु के निर्धारण में भी सरकारी कर्मचारियों के समान सिद्धांत लागू […]
