शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amethi News:12 लाख के जेवर और रिवॉल्वर चोरी – Jewellery Worth 12 Lakh And A Revolver Stolen
अमेठी

Amethi News:12 लाख के जेवर और रिवॉल्वर चोरी – Jewellery Worth 12 Lakh And A Revolver Stolen

November 6, 2026


Jewellery worth 12 lakh and a revolver stolen

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पचेहरी।

अमेठी सिटी। बाईपास स्थित एक होटल के सामने रहने वाले बीएसएफ जवान के घर को चोरों ने निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर करीब 10 से 12 लाख रुपये के जेवर, डेढ़ लाख से पौने दो लाख नकद और लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत कारतूस चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घर की टूटी ग्रिल और बिखरा सामान देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए।

पीड़ित रामजस यादव ने बताया कि वह बीएसएफ में तैनात हैं और छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। पैतृक गांव में भंडारे का आयोजन होने के कारण बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ वहां गए थे। इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। बृहस्पतिवार दोपहर तक सब कुछ सामान्य था। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर की ग्रिल टूटी होने की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। जांच करने पर अलमारी और बक्सों में रखे जेवर, नकदी और लाइसेंसी रिवॉल्वर गायब मिले। चोर कारतूस भी अपने साथ ले गए थे।

सीओ अखिलेश वर्मा और इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर किस दिशा से आए और वारदात के बाद किधर गए, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस चोरी होने से पुलिस के सामने आरोपियों की तलाश के साथ हथियार बरामद करने की भी चुनौती है। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X