शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भोपाल में नहीं थम रही हैवानियत:24 घंटे में दुष्कर्म के पांच केस दर्ज, तीन दलित नाबालिग हुईं दरिंदगी का शिकार – Bhopal Crime News Five Cases Assault Blackmailing Minor Girls Women Assault 2026
भोपाल

भोपाल में नहीं थम रही हैवानियत:24 घंटे में दुष्कर्म के पांच केस दर्ज, तीन दलित नाबालिग हुईं दरिंदगी का शिकार – Bhopal Crime News Five Cases Assault Blackmailing Minor Girls Women Assault 2026

November 6, 2026


bhopal crime news five cases assault blackmailing minor girls women assault 2026

भोपाल में दुष्कर्म के पांच मामले सामने आए

विस्तार

राजधानी भोपाल और उसके ग्रामीण अंचलों में महिलाओं एवं नाबालिगों के खिलाफ अपराध के पांच मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में चार अलग-अलग थानों में दुष्कर्म के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें तीन मामले नाबालिग दलित लड़कियों से ज्यादती के हैं। एक मामले में आरोपी गर्भवती नाबालिग का गर्भपात कराने हमीदिया अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों की सूचना पर मामला उजागर हुआ। वहीं, गुनगा में एक नाबालिग छात्रा को आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला भी सामने आया है। अयोध्या नगर और गोविंदपुरा में शादी का झांसा देकर दो महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं।

बैरसिया में दो नाबालिगों से ज्यादती

ग्रामीण क्षेत्र के बैरसिया थाने में दर्ज दोनों मामलों में पीडि़ताएं दलित समुदाय से हैं। पुलिस के अनुसार, मेघरा कला गांव निवासी विवेक पर साढ़े 15 साल की नाबालिग से ज्यादती का आरोप है। दूसरे मामले में आरोपी विनय के साथ नाबालिग के संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई। आरोपी उसे गर्भपात कराने के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा था। अस्पताल में चिकित्सकों को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मामला सामने आया। दोनों प्रकरणों में एससी-एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में ट्रायल कराने की याचिका पर गिरिबाला और समर्थ से मांगा जवाब

वीडियो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल

गुनगा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय दलित छात्रा के साथ ज्यादती का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता कक्षा 11वीं में पढ़ती है। आरोपी उसी के स्कूल में पढ़ने वाला सहपाठी है और वह भी नाबालिग है। आरोप है कि उसने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसके जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

शादी का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर 28 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवती निजी कंपनी में नौकरी करती है। वर्ष 2024 में छिंदवाड़ा निवासी अचल सिंह से उसकी पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है कि दिसंबर 2024 में आरोपी ने उसे किराये के मकान पर बुलाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अलग-अलग होटलों में भी दोनों की मुलाकात होती रही। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालने लगा। करीब छह महीने पहले विवाद के बाद उसने दूरी बना ली और भोपाल छोड़कर राजस्थान चला गया। बाद में शादी से इनकार कर दिया।

दो बच्चों की मां को शादी का झांसा दिया

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने 28 वर्षीय विवाहित महिला की शिकायत पर 22 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला दो बच्चों की मां है। उसका आरोप है कि पति की शराब की लत और घरेलू परेशानियों के चलते वह उससे अलग रहने लगी थी। इसी दौरान पहले से परिचित युवक के संपर्क में आई। आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 24 अक्टूबर को वह महिला को अपने साथ लेकर चला गया था। इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। करीब एक सप्ताह बाद दोनों वापस लौटे तो महिला ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X