Balotra News:रामसीन मूंगड़ा बालिका स्कूल में जर्जर भवन का हिस्सा गिरा, टला बड़ा हादसा – Part Of A Dilapidated Building Collapses At Ramsin Moongda Girls’ School; Major Accident Averted

कमरे की छत की पट्टियां गिरीं
November 6, 2026

कमरे की छत की पट्टियां गिरीं
बालोतरा जिले के निकटवर्ती रामसीन मूंगड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में एक जर्जर कक्षा की छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि जिस कमरे की छत गिरी, वह पिछले करीब तीन वर्षों से पूरी तरह बंद था और उसमें न तो कक्षाएं संचालित की जा रही थीं और न ही किसी शिक्षक का आवागमन होता था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी विद्यालय पहुंचे और मौके का जायजा लिया।
विद्यालय परिसर में छत गिरने की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने स्कूल भवन की स्थिति पर चिंता जताते हुए समय रहते जर्जर भवनों की मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग की, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका न रहे।
पढ़ें: राजस्थान के डूंगरपुर में बड़ा हादसा: नहाने गए छह बच्चों में से चार तालाब में डूबे, मौत; मामा के घर आए थे सभी
विद्यालय की प्राचार्या इन्द्रा बोखा ने बताया कि संबंधित कक्षा काफी समय से क्षतिग्रस्त थी। भवन की कमजोर स्थिति को देखते हुए लगभग तीन वर्ष पहले ही उसे बंद कर दिया गया था। छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उस कमरे में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि जब कमरे का निरीक्षण किया गया तो अंदर छत की पट्टियां टूटकर जमीन पर गिरी हुई मिलीं। इसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने पहले भी कई बार भवन की जर्जर स्थिति से विभाग को अवगत कराया था और आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी।
प्राचार्या के अनुसार फिलहाल छात्राओं को क्षतिग्रस्त कमरे और उसके आसपास जाने से रोका गया है। विद्यालय प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी की संभावना न रहे। विभाग से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
November 8, 2026
बालोतरा जिले से अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार तड़के पंजाब में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जोधपुर रोमाणा के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी मेटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेटाडोर का अगला हिस्सा पूरी तरह […]
November 8, 2026
भारतमाला हाईवे पर आगोलाई के पास देवीगढ़ क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में पाटोदी क्षेत्र के बाणियावास गांव के पूर्व सरपंच दलपत सिंह राजपुरोहित की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाणियावास के वर्तमान सरपंच एवं मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बाबूराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दलपत सिंह राजपुरोहित की पत्नी […]
