शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:उधार के रुपये मांगने पर पीटकर हत्या, केस दर्ज कराने को ढाई घंटे चक्काजाम; विधायक का विरोध; पहुंची फोर्स – Man Beaten Death Asking Repayment Loan Road Blocked Two Hours Demand Fir Mla Faces Protest Police Arrives
जौनपुर

November 7, 2026

Man beaten death asking repayment loan road blocked two hours demand FIR MLA faces protest police arrives

चक्काजाम कर रहे लोगों से बातचीत करती पुलिस।
– फोटो : संवाद

विस्तार

खुटहन के तिलवारी गांव निवासी नीरव सिंह उर्फ सेठ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रयागराज-वाया-शाहगंज राजमार्ग पर पिलकिछा पुल के पास चक्काजाम कर दिया। सुबह आठ बजे से करीब साढ़े दस बजे तक चले प्रदर्शन के कारण आवागमन बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।

जाम की सूचना पर खुटहन, बदलापुर, शाहगंज और खेतासराय थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ शाहगंज प्रतिभा वर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X