शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:शहर की हवा हो रही जहरीली, एक्यूआई पहुंचा 368 – The City’s Air Is Turning Toxic; The Aqi Has Reached 368

November 7, 2026


ग्वाल पहाड़ी में 398 और टेरी ग्राम में 396 दर्ज हुआ एक्यूआई

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 पर पहुंच गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को यह 331 दर्ज किया गया था।

24 घंटे में ही एक्यूआई में 37 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही शहर की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को शहर के चारों निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया। ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में सबसे अधिक 398 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि टेरी ग्राम में यह 396 रहा। इसी तरह सेक्टर-51 में एक्यूआई 380 और विकास सदन में 287 दर्ज किया गया। चारों निगरानी केंद्रों के आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वाल पहाड़ी और टेरी ग्राम में प्रदूषण का स्तर 400 के करीब पहुंच गया है। सेक्टर-51 की हवा भी बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है। वहीं विकास सदन में अन्य केंद्रों के मुकाबले प्रदूषण का स्तर कम रहा, लेकिन यहां भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण शहरवासियों की परेशानी बढ़ सकती है। हवा में प्रदूषक तत्वों की अधिक मात्रा से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X