Kanpur News:बर्थडे पार्टी में मारपीट, दो घायल – Altercation At Birthday Party; Two Injured
कानपुर। महाराजपुर में एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की अफवाह से अफरा-तफरी रही। मारपीट, फायरिंग की सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को सरसौल सीएचसी भिजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों हैलट रेफर कर दिया। पुलिस ने गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लिए हैं। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। हर्ष फायरिंग जैसी कोई बात नहीं है। बताया किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
