बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में नया मोड़ सामने आया है। कोर्ट में मुख्य हमलावर माने जा रहे फूल सिंह ने एक अर्जी दाखिल कर दावा किया कि वह नाबालिग है।
कोर्ट ने दिए ये आदेश
आईएएनएस के मुताबिक कोर्ट रूम में फूल सिंह ने कहा कि उसे पहले अपने वकील से बात नहीं करने दी गई, जिस वजह से वह कोर्ट को अपनी उम्र के बारे में नहीं बता पाया।
कोर्ट ने उसकी उम्र की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा की जाए। वहीं, आरोपी नंबर 1, 2, 6, 7 और 8 को 11 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है, जबकि बाकी सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की सुनवाई एक विशेष मकोका कोर्ट कर रही है, जिसने पहले भी आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा था।