शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hisar News:बाजारों में 29 नाके और 10 पैदल गश्त पार्टियां की तैनात – 29 Checkpoints And 10 Foot Patrol Parties Were Deployed In The Markets
हिसार

Hisar News:बाजारों में 29 नाके और 10 पैदल गश्त पार्टियां की तैनात – 29 Checkpoints And 10 Foot Patrol Parties Were Deployed In The Markets

November 7, 2026


29 checkpoints and 10 foot patrol parties were deployed in the markets.

बाजाराें में गश्त करते पुलिस कर्मी।

हिसार। दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए हिसार पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में 10 अस्थायी नाके बनाए गए हैं जबकि 19 स्थायी नाकों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा निगरानी और पैदल गश्त के लिए 10 पुलिस पार्टियां लगाई गई हैं।

बाजारों में पार्किंग व्यवस्था संभालने के लिए चार विशेष पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए एक अतिरिक्त पुलिस कंपनी भी तैनात की गई है। संबंधित थाना प्रभारियों की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करेंगी।

पुलिसकर्मियों को बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी बाजारों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

पुराने बाजारों के लिए अलग ट्रैफिक प्लान

पुराने बाजारों में वाहनों का दबाव कम करने और जाम से बचने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसके तहत तलाकी गेट से गुरुद्वारे की ओर होते हुए पारिजात चौक तक ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन के लिए अलग लाइन निर्धारित की गई है। पारिजात चौक से नागोरी गेट की ओर जाने वाले मार्ग को दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए वन-वे किया गया है। इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चार पहिया वाहन पारिजात चौक से तलाकी गेट की ओर निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे।

पुलिस अधिकारियों को बाजारों में आने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने और बाजारों में अनावश्यक रूप से वाहन खड़े नहीं होने देने को भी कहा गया है। वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और वन-वे व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को भी निर्धारित लाइन में ही वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

– सिद्धांत जैन, एसपी हिसार।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X