शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chittorgarh:करोड़ों के चढ़ावे वाले सांवरिया सेठ मंदिर में फिर विवाद, सुरक्षा गार्डों पर मारपीट के आरोप – Chittorgarh: Fresh Controversy At Sanwariya Seth Temple Security Guards Accused Of Assault
चित्तौड़गढ़

Chittorgarh:करोड़ों के चढ़ावे वाले सांवरिया सेठ मंदिर में फिर विवाद, सुरक्षा गार्डों पर मारपीट के आरोप – Chittorgarh: Fresh Controversy At Sanwariya Seth Temple Security Guards Accused Of Assault

November 7, 2026


Chittorgarh: Fresh controversy at Sanwariya Seth Temple security guards accused of assault

घटना का सीसीटीवी फुटेज

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही टाइगर फोर्स के गार्डों और मंदिर मंडल के एक पुजारी के पुत्र के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रवि महाराज का आरोप है कि वे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ी करने गए थे। इसी दौरान गार्डों ने बिना किसी कारण उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, उनका वीडियो बनाया और फिर मिलकर उनके साथ मारपीट की। वहीं, अन्य सूत्रों के अनुसार पुजारी के पुत्र ने कथित तौर पर नशे की हालत में गार्डों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया और गार्डों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

पढ़ें:  कुछ मिनट बाद गूंजी गोली, राजस्थान पुलिस ने कैसे खो दिया जांबाज अफसर?

मामले की जांच मंडफिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक मामले में दर्ज धाराओं और कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि श्री सांवरिया सेठ मंदिर में हर महीने करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है। इसके बावजूद मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में मंदिर के पास मक्की की राब बेचने वाले एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X