शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सूरजपुर में बड़ा हादसा:रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा – Four Members Of Same Family Drowned In Rann River, Even Father Who Jumped In To Save Them Could Not Survive
अंबिकापुर

सूरजपुर में बड़ा हादसा:रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा – Four Members Of Same Family Drowned In Rann River, Even Father Who Jumped In To Save Them Could Not Survive

November 7, 2026


Four members of same family drowned in Rann River, even father who jumped in to save them could not survive

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को रेण नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राम सरस्वतीपुर घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गए। मृतकों में पिता-पुत्र और दो नाबालिग भाई शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विवेक कुमार सिंह (45), उनके बेटे अभिजीत सिंह (20) और गोपाल कृष्ण (13) व कृष्ण गोपाल (15) के रूप में हुई है। विवेक कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी से मिलने सूरजपुर जिले के चंद्रपुर गांव आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी की बहन के दो बेटे भी थे, जो बिहार के कटिहार में रहते थे।

बच्चों को बचाने नदी में कूदा पिता

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, चारों राम सरस्वतीपुर घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान अभिजीत सिंह और उसके चचेरे भाई गोपाल कृष्ण व कृष्ण गोपाल गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख विवेक कुमार सिंह ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों की डूबने से मौत हो गई।

गोताखोरों ने निकाले शव, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड विभाग के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद चारों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X