शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:मारपीट के 18 साल पुराने मामले में दो महिलाओं को सजा – Two Women Sentenced In 18-year-old Assault Case

November 7, 2026


संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र में मारपीट के करीब 18 वर्ष पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय ने दो महिलाओं को दोषी करार देते हुए न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर तीन-तीन हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर 20-20 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

पुलिस के अनुसार, बेलवनवा गांव निवासी कैलाशी देवी ने छह जनवरी 2008 को गांव की ही शोभा देवी और प्रेमलता के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मेंहदावल थाने में एनसीआर दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना तत्कालीन उपनिरीक्षक जेएन मौर्य ने की और साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। शुक्रवार को सीजेएम न्यायालय ने दोनों अभियुक्ताओं को दोष सिद्ध पाते हुए न्यायालय उठने तक की सजा और तीन-तीन हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना जमा नहीं करने पर 20-20 दिन का कारावास भुगतना होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X