शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बहादुरगढ़:दीपावली पर रात 10 बजे रवाना होगी आखिरी मेट्रो ट्रेन, सुबह 7 की बजाय 6 बजे से शुरू होगा परिचालन – Last Metro Train On Diwali Will Depart At 10 Pm, Operations Will Begin At 6 Am Instead Of 7 Am In Bahadurgarh
झज्जर-बहादुरगढ़

बहादुरगढ़:दीपावली पर रात 10 बजे रवाना होगी आखिरी मेट्रो ट्रेन, सुबह 7 की बजाय 6 बजे से शुरू होगा परिचालन – Last Metro Train On Diwali Will Depart At 10 Pm, Operations Will Begin At 6 Am Instead Of 7 Am In Bahadurgarh

November 7, 2026


last metro train on Diwali will depart at 10 PM, operations will begin at 6 AM instead of 7 AM In Bahadurgarh

Delhi Metro Train
– फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma

विस्तार

दीपावली के दिन रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाओं के समय में बदलाव रहेगा। सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए तीन मेट्रो लाइनों पर सुबह की सेवा एक घंटा पहले शुरू की जाएगी। इसका असर बहादुरगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रधान कार्यकारी निदेशक (जनसंपर्क) अनुज दयाल ने बताया कि पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन की बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा सुबह सात बजे के बजाय छह बजे से शुरू होगी। इन लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन एक घंटा पहले रवाना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दीपावली पर शाम के उत्सव और अन्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आखिरी ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे बदले हुए समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। मेट्रो के समय से संबंधित जानकारी के लिए डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया माध्यमों पर जारी सूचनाएं देखें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X