शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बीजापुर:भोपालपटनम नगर पंचायत चुनाव में जेन-जी का दखल, तीसरे समीकरण की आहट – Gen-z’s Political Foray In Bhopalpatnam! Signs Of A Third Equation Emerging Between The Bjp And Congress
बीजापुर

बीजापुर:भोपालपटनम नगर पंचायत चुनाव में जेन-जी का दखल, तीसरे समीकरण की आहट – Gen-z’s Political Foray In Bhopalpatnam! Signs Of A Third Equation Emerging Between The Bjp And Congress

November 7, 2026


Gen-Z’s political foray in Bhopalpatnam! Signs of a third equation emerging between the BJP and Congress.

चेतन कापेवार की फ़ोटो

विस्तार

बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है। भोपालपटनम नगर पंचायत में सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इस बार चुनावी हलचल अध्यक्ष पद से ज्यादा पार्षदों के संभावित समीकरणों को लेकर है।

भाजपा और कांग्रेस के परंपरागत मुकाबले के बीच एक नए राजनीतिक विकल्प की सुगबुगाहट ने स्थानीय राजनीति को दिलचस्प बना दिया है। इन दिनों वार्ड क्रमांक 10 के युवा पत्रकार चेतन कापेवार का नाम तेजी से उभर रहा है। चर्चा है कि वे केवल अपने वार्ड तक सीमित नहीं रहेंगे। चेतन कापेवार नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में समर्थित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे पार्षदों का मजबूत समूह तैयार करने की कवायद माना जा रहा है। इसका लक्ष्य उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना है। इस संभावित रणनीति का अहम पहलू भाजपा और कांग्रेस के भीतर का असंतोष हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों में उपेक्षित महसूस कर रहे नेताओं और नाराज कार्यकर्ताओं का समर्थन नए राजनीतिक विकल्प को मिल सकता है। हालांकि, इन चर्चाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

युवा मतदाताओं का बढ़ता रुझान

देशभर में जेन-जी के बीच पारंपरिक राजनीतिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। युवाओं की राजनीतिक सक्रियता लगातार बढ़ रही है। भोपालपटनम में भी युवा मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है। स्थानीय स्तर पर निर्दलीय और नए चेहरों को लेकर बढ़ती चर्चा ने भाजपा-कांग्रेस के रणनीतिकारों का ध्यान खींचा है।

चेतन कापेवार की संभावित भूमिका

चेतन कापेवार की पहचान युवा पत्रकार के साथ मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में है। उनका सामाजिक संपर्क भी अच्छा है। कापेवार परिवार का भी नगर में अच्छा जनसंपर्क बताया जाता है। यदि वे विभिन्न वार्डों में समर्थित प्रत्याशियों को एकजुट करने में सफल होते हैं, तो चुनाव के बाद बनने वाले पार्षदों के समीकरण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। फिलहाल यह पूरी कवायद चुनाव पूर्व राजनीतिक चर्चाओं और संभावित रणनीतियों तक ही सीमित है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X