Diwali Bank Holidays: हर बार की तरह इस बार भी देशभर में दिवाली और छठ पूजा की धूम है। लोग इन त्योहारों को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। इस बार दिवाली का पर्व 9 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है। जबकि, छठ पूजा का महापर्व 13 से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है।
इन पर्वों की वजह से कुछ दिन बैंक बंद भी हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको इस बीच किसी जरूरी काम से बैंक जाना है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि दिवाली से लेकर छठ पूजा के बीच आखिर कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं और कब-कब बैंक खुलेंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे बैंकों की छुट्टी के बारे में जान सकते हैं…
छोटी दिवाली को बैंक खुले हैं?
- मुहूर्त के हिसाब से भले ही छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी 8 अक्तूबर को है
- पर कैलेंडर के हिसाब से छोटी दिवाली 7 अक्तूबर को है
- वहीं, 7 अक्तूबर को देशभर में बैंक खुले हैं
दिवाली के दिन कहां बैंक बंद हैं और कहां खुले हैं?
- 8 नवंबर 2026 को देशभर में बड़ी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा
- ऐसे में दिवाली और इस दिन रविवार का अवकाश होने क वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
- प्राइवेट से लेकर सरकारी बैंकों तक की छुट्टी है
दिवाली के अगले दिन कब-कब बैंकों की छुट्टी है?
- 9 नवंबर 2026 को अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में दिवाली से जुड़े त्योहारों के साथ लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 10 नवंबर 2026 के दिन अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बाली प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के कारण बैंक बंद रहेंगे
छठ पूजा में बैंक की कब छुट्टी है?
- छठ पूजा की वजह से बैंकों की छुट्टी 16 नवंबर 2026 को रहेगी
- इस दिन सिर्फ बिहार और झारखंड में बैंक बंद हैं