Charkhi Dadri News:एक दीया शहीदों के नाम जला अर्पित की श्रद्धांजलि – A Lamp Was Lit In The Name Of The Martyrs And Tribute Was Paid
चरखी दादरी। धनतेरस के अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज चरखी दादरी इकाई की ओर से दादरी एजुकेशन सोसायटी की प्रधान डाॅ. विद्या गुप्ता की अध्यक्षता में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों के नाम दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने शहीदों के सम्मान में दीप जलाकर नमन किया।
अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश महिला सचिव संतोष जैन ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्हीं के त्याग और समर्पण के कारण आज हम सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पा रहे हैं। शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज संरक्षक अलका मित्तल, नगर व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया, ब्रह्मानंद गुप्ता, बलराम गुप्ता, वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चेयरमैन जगदीश ऐरन, जन सेवा संस्थान कोषाध्यक्ष जगदीश, महासचिव विनोद जैन ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
