एमपी:शाजापुर में कुत्ते मुंह में दबाकर घूम रहे थे नवजात का शव, लोगों ने पत्थर मारकर छुड़ाया, एक हाथ-पैर गायब – Dogs Wandered Around With The Body Of A Newborn In Their Mouths People Forced Them To Drop It By Pelting Them

सांकेतिक
November 7, 2026

सांकेतिक
शहर के गरासिया घाट क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां आवारा कुत्ते एक नवजात के शव को मुंह में दबाकर घूम रहे थे। यह दृश्य देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्तों को पत्थर मारकर किसी तरह शव को उनके कब्जे से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी नवीन विलावलिया के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे डायल-112 पर सूचना मिली थी कि गरासिया घाट क्षेत्र में कुत्ते एक नवजात के शव को लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक आशंका है कि नवजात के शव को श्मशान में दफनाया गया था, जिसे कुत्ते खोदकर बाहर निकाल लाए।
पढे़ं: जबलपुर की गाजी नगर झुग्गी बस्ती में तड़के भीषण आग, 15 झोपड़ियां जलकर खाक; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
पुलिस के मुताबिक, शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल नवजात की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसे किस परिवार ने दफनाया था और उसकी मौत कब हुई थी। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सड़क किनारे पड़ा रहा नवजात का शव
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुत्तों के कब्जे से शव को छुड़ाया। पुलिस के मौके पर पहुंचने और प्रारंभिक पड़ताल के दौरान भी शव सड़क किनारे पड़ा रहा। नवजात की पहचान और उसकी मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि शव को श्मशान में दफनाया गया था, जहां से कुत्ते उसे खोदकर बाहर निकाल लाए। ऐसे में दफनाए गए शवों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
कुत्तों ने शव को पहुंचाया नुकसान
पुलिस द्वारा बरामद किए गए नवजात के शव का एक हाथ और एक पैर गायब था। पुलिस का कहना है कि कुत्तों ने शव को नुकसान पहुंचाया है। खुलेआम कुत्तों द्वारा नवजात के शव को नोचे जाने की इस घटना ने शहरवासियों को झकझोर दिया है। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक भी लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। नगर पालिका की ओर से कुत्तों की नसबंदी पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद इस समस्या में अपेक्षित कमी नहीं आई है।
November 9, 2026
पुलिस ने तीसरा आऱोपी भी किया गिरफ्तार विस्तार शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने एमडी ड्रग सप्लाई मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी साकिब को गिरफ्तार किया है। आरोपी साकिब (26) पर पहले से पकड़े गए आरोपियों को एमडी ड्रग की आपूर्ति करने का गंभीर आरोप है। पुलिस इस मामले में आरोपी दानिश खान और […]
November 8, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
November 8, 2026
अपराध विस्तार मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार को कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया और लाठियों से हमला किया। घटना के दौरान गोली चलने जैसी आवाजें भी सुनाई दीं। झड़प में 26 लोग घायल […]
