मां अहिल्या की नगरी महेश्वर में रविवार को भगवान काशी विश्वनाथ के भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान नर्मदा तट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पं. आलोक पुरोहित (दयालु गुरु) के निज निवास पर भगवान काशी विश्वनाथ जी के विग्रह स्वरूप का जलाभिषेक एवं शृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को पालकी में विराजमान कर ढोल-ताशों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर ले जाया गया, जहां पूजन-अर्चन के बाद काशी विश्वनाथ घाट पर आचार्य द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात महाआरती हुई।
Maheshwar News:काशी विश्वनाथ ने किया नर्मदा में नौका विहार, आज दो शिव डोलों का होगा मिलन – Maheshwar Kashi Vishwanath Narmada Boat Ride Two Shiv Dolas Milan
आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे दो शिव डोले
दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन सोमवार को महेश्वर में भगवान काशी विश्वनाथ और भगवान कालेश्वर महादेव के दो शिव डोलों का भव्य मिलन होगा। दोपहर 2 बजे श्री कालेश्वर मंदिर से भगवान कालेश्वर महादेव का शिव डोला नगर भ्रमण के लिए निकलेगा। वहीं, दोपहर 3 बजे भवानी माता मंदिर से भगवान काशी विश्वनाथ जी का शिव डोला निकलेगा। दोनों शिव डोले नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंचेंगे। शाम 5 बजे जय स्तंभ चौक पर भगवान कालेश्वर महादेव और भगवान काशी विश्वनाथ जी के शिव डोलों का भव्य पालकी मिलन होगा। इसके बाद दोनों शिव डोलों के साथ श्रद्धालु नगर भ्रमण में शामिल होंगे।


