शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत – Teenage Girl Dies After Consuming Poisonoteenage Girl Dies After Consuming Poisonous Substanceus Substance

November 7, 2026


कालिंजर। गांव तरहटी में किसी बात से नाराज होकर एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई।

थाना कालिंजर क्षेत्र के गांव तरहटी निवासी देवसरन की पुत्री कोयल (16) ने बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे और भर्ती कराया था।

शुक्रवार की सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर थाने से उप निरीक्षक मनीष दयाल जांच के लिए पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी कोतवाल कांलिजर दारा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोयल तीन बहनों में सबसे छोटी थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X