शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:कोर्ट के आदेश पर छह साल बाद दर्ज हुई ट्रक चोरी की रिपोर्ट – Truck Theft Case Registered After Six Years Following Court Order

November 7, 2026


पुवायां (शाहजहांपुर)। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में करीब छह साल बाद रिपोर्ट दर्ज की है।

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मौलानगर निवासी सबाहत साबरी ने बताया कि 10 जनवरी 2020 को वह चालक हीरालाल के साथ ट्रक से माल लेकर पुवायां आए थे। माल उतारने के बाद बरेली लौटते समय पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग पर बड़ागांव के पास ट्रक के निचले हिस्से से आवाज आने लगी। उन्होंने ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया और चालक के साथ मिस्त्री लेने पुवायां चले गए। करीब एक घंटे बाद लौटे तो ट्रक नदारद था।

पीड़ित के अनुसार, 11 जनवरी 2020 को पुवायां थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद 14 जनवरी और 14 मई को एसपी को पत्र भेजा। 17 अगस्त को रजिस्टर्ड डाक से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X