शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:कोचिंग फीस मांगने पर लगाया दुष्कर्म का झूठा आरोप, कोर्ट के आदेश पर छात्रा समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज – False Allegation Leveled After Coaching Fees Were Demanded Fir Registered Following Court Order
फ़िरोज़ाबाद

यूपी:कोचिंग फीस मांगने पर लगाया दुष्कर्म का झूठा आरोप, कोर्ट के आदेश पर छात्रा समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज – False Allegation Leveled After Coaching Fees Were Demanded Fir Registered Following Court Order

November 7, 2026


False allegation leveled after coaching fees were demanded FIR registered following court order

Fir demo

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में कोचिंग की बकाया फीस मांगने पर एक छात्रा और उसके परिजन द्वारा शिक्षक पर दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित संचालक की अर्जी पर कोर्ट के आदेश पर नारखी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें छात्रा, उसकी मां और भाई को आरोपी बनाया गया है।

सुनीता नगर मोहद्दीनपुर, नारखी निवासी प्रशांत कुमार घर के भूतल पर वर्ष 2019 से एकेडमी क्लासेज एवं कंप्यूटर सेंटर संचालित करते हैं। पचवान कॉलोनी, नारखी निवासी छात्रा ने 6 जनवरी 2025 को आरआरबी की तैयारी के लिए कोचिंग में प्रवेश लिया था। आरोप है कि छात्रा ने शुरुआती तीन महीने तो 500 रुपये प्रतिमाह की हिसाब से फीस दी लेकिन अप्रैल 2025 से फीस देना बंद कर दिया। 22 जून 2026 को जब संचालक ने अन्य विद्यार्थियों के सामने उससे बकाया फीस की मांग की, तो वह भड़क गई और सबक सिखाने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए कोचिंग छोड़कर चली गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X