बिहार:जुए के अड्डे पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, छह गिरफ्तार; अब मास्टरमाइंड की तलाश – Muzaffarpur Bihar News : Police Raid Online Betting And Gambling Den Several Arrested Cash And Card Seized

जुआ के अड्डे पर रेड
November 7, 2026

जुआ के अड्डे पर रेड
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के कांटी थाना क्षेत्र में बाजार में चल रहे अवैध जुए और ऑनलाइन सट्टे के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्र के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम ने कांटी बाजार में संचालित जुए के एक अड्डे पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने मौके से छह लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इनके पास से मोबाइल फोन, जुआ खेलने के सामान और दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कांटी थाना क्षेत्र में स्थित संदिग्ध ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया, जहां लंबे समय से जुए का अवैध खेल चल रहा था। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से आरोपियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव नारायण, अमित कुमार, प्रशांत राज, अभिजीत कुमार, दिलीप कुमार सिंह और धीरज कुमार के रूप में हुई है। सभी मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं।
इस पूरे मामले में एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने जुए के अड्डे पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अवैध जुआखाने का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है, इसकी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- बिहार: प्रदेश में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, बस से 10 किलो चरस बरामद; डीआरआई खंगाल रही नेटवर्क
एसडीपीओ ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोग भी हो सकते हैं, जिन्हें इस धंधे को संरक्षण प्राप्त था। पुलिस अब पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों और गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। इसके आधार पर पुलिस अवैध कारोबार के मुख्य सरगना और अन्य संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी है।
November 13, 2026
मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना पुलिस ने अवैध जुआ के अड्डे और सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी देवरिया थाना क्षेत्र में एक झोपड़ीनुमा घर में जुआ और सट्टे का संचालन कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया। […]
November 13, 2026
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी को बम से उड़ाने और हत्या करने की धमकी मिली है। उन्हें पंजाबी भाषा में लिखे एक पत्र के जरिए धमकी दी गई है। यह पत्र सरकारी डाक से उनके निजी सहायक शकील अंसारी के मुजफ्फरपुर जिले स्थित पते पर भेजा गया है। पत्र […]
November 13, 2026
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ विस्तार वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में सास, बहू और पोते की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में […]
