शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड में गरमाई सियासत:23 साल पुराने प्रकरण ने फिर पकड़ा तूल, जेनी के आरोप हरक सिंह के जवाब – Jenny Reappears After 23 Years Alleges Harak Singh Misdeeds Her Demands Rights For Son Uttarakhand News
देहरादून

उत्तराखंड में गरमाई सियासत:23 साल पुराने प्रकरण ने फिर पकड़ा तूल, जेनी के आरोप हरक सिंह के जवाब – Jenny Reappears After 23 Years Alleges Harak Singh Misdeeds Her Demands Rights For Son Uttarakhand News

November 7, 2026


Jenny reappears after 23 years alleges harak singh misdeeds her demands rights for son uttarakhand news

जैनी के आरोप, हरक सिंह रावत के जवाब
ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड की राजनीति में दो दशक पहले भूचाल लाने वाले कथित यौन शोषण मामले में पीड़िता जेनी (इंदिरा देवड़ी) 23 साल बाद खुलकर मीडिया के सामने आईं। प्रेस क्लब में भावुक प्रेस वार्ता में उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामले की दोबारा सीबीआई जांच और नए सिरे से डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक को इसकी शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

प्रेस वार्ता में जेनी ने बताया कि घटना के समय वह महज 16 वर्ष की थी। देहरादून के प्रिंस चौक स्थित एक एसटीडी बूथ पर काम करती थी। उन्हें हिंदी की ठीक से समझ नहीं थी। उन्होंने काम की तलाश में वहां आने वाले एक कार्यकर्ता से संपर्क किया, जिसने उन्हें टिहरी गढ़वाल की एक संस्था में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलाने की बात कही। लेकिन नौकरी के बहाने उन्हें यमुना कॉलोनी स्थित हरक सिंह रावत के सरकारी आवास पर ले जाया गया, जहां वह करीब दो महीने रहीं। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ दुष्कर्म किया गया और उन्हें सरकारी गाड़ी में मसूरी व अन्य स्थानों के होटलों में भी ले जाया गया।

जेनी के आरोप

1-हरक ने अपने यमुना कालोनी आवास पर दो महीने रखा।

2-मेरा दुष्कर्म किया, मेरे बेटे के पिता हरक ही हैं।

3-मुझे पुलिस की मदद से यहां से भगा दिया।

4-मुझे होटल में डीनर कराया, मसूरी घुमाया।5-टिहरी में नौकरी के लिए लाए लेकिन अपने पास ही रख लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X