शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरमौर

Sirmour News:नौहराधार में 10 नवंबर को सजेगी दिवाली धमाका की रंगारंग महफिल – Culture Night In Nohradhaar

November 7, 2026


दलजीत सिंह, विवेक राजटा, श्रुति शर्मा और उपागया चंदेल सहित कई कलाकार बांधेंगे समां

रुद्रा बैंड की लाइव प्रस्तुति और सोलन के किरण शर्मा ग्रुप का डांस रहेगा मुख्य आकर्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर)। दिवाली के पावन पर्व की खुशियों को दोगुना करने के लिए नौहराधार में इस वर्ष भी भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। समस्त नवयुवक मंडल नौहराधार के तत्वावधान में 10 नवंबर को ग्राम पंचायत नौहराधार के प्रांगण में दिवाली धमाका कार्यक्रम आयोजित होगा। इस रंगारंग संध्या में क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, पहाड़ी संगीत और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सरकारी ठेकेदार एवं बोगधार कांग्रेस जोन के अध्यक्ष करण जीत अत्रि अपनी पत्नी और गवाही पंचायत की प्रधान रंजना अत्रि के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, समाजसेवी जगमोहन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार दलजीत सिंह, विवेक राजटा, श्रुति शर्मा और उपागया चंदेल अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा स्थानीय गायक कलाकार रणवीर चौहान थापा, कमलराज चौहान और अजय चौहान अपनी सुरीली आवाज में पहाड़ी गीतों की प्रस्तुतियां देकर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे।

कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए रुद्रा बैंड की लाइव प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। वहीं, सोलन के किरण शर्मा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मनमोहक डांस भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा।

आयोजकों का कहना है कि दिवाली धमाका के माध्यम से क्षेत्र की लोक संस्कृति, पहाड़ी संगीत और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ लोगों को त्योहार के अवसर पर मनोरंजन का यादगार अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।—————

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X