शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:सारी दुनिया है दीवानी, राधा रानी आपकी… – The Whole World Is Enamored With
सोनीपत

Sonipat News:सारी दुनिया है दीवानी, राधा रानी आपकी… – The Whole World Is Enamored With

November 7, 2026


The whole world is enamored with

07jjrp19- श्री कांशी गिरि मंदिर में दीप दान करती श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर समिति

झज्जर। नरक चतुर्दशी और हनुमान जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गईं। दीपावली से पूर्व हनुमान जयंती और नरक चतुर्दशी पर्व का बड़ा महत्व हैं। मान्यता है कि इस दिन घरों के बाहर दीप प्रज्वलित करने से यमराज प्रसन्न होते हैं।

सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर परिसर में महिला संकीर्तन मंडली के तत्वावधान में आयोजित कार्तिक मास की कथा में कथा वाचक पंडित पवन कौशिक ने नरक चतुर्दशी और हनुमान जयंती का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्री राम भक्त हनुमानजी ने अपना पूरा जीवन भगवान श्री राम की भक्ति में समर्पित कर दिया। हनुमान चालीसा की एक चौपाई में अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता, अस वर दीन जानकी माता उल्लेख मिलता है। पौराणिक कथानुसार हनुमानजी एक मात्र ऐसे देवता हैं, जो कलयुग में धरती पर जीवित हैं। उन्हें अमरता का वरदान प्राप्त है।

माता सीता प्रभु श्री राम के प्रति उनकी भक्ति से बहुत प्रसन्न हुई। माता सीता ने हनुमानजी को अपना आशीष देते हुए कहा कि तुम इस पृथ्वी पर सदा अजर अमर रहोगे और अपने भक्तों की संकट दूर कर उनकी रक्षा करोगे। मंदिर समिति के प्रधान सुधांशु हंस ने सभी को हनुमान जयंती व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने कथा के उपरांत नारायणी सरदाना, विशन वधवा, शीला देवी चुघ, संतोष हंस, रोजी नारंग ने सारी दुनिया हैं दीवानी राधा रानी आपकी…श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी है नाथ नारायण वासुदेवा …भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मनोज चुघ, आंचल सेठी, आशू बजाज, प्रीति गाबा, भावना काठपालिया,संध्या आर्य, अर्पित सेवक, प्रधान रमेश लखेरा मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X