राजस्थान:एंटीक सिक्के के नाम पर 13 लाख ठगने वाले दो गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए बनाते थे शिकार – Didwana Antique Coin Scam 13 Lakh Fraud 2 Arrested 11 Lakh Recovered Facebook Old Coins Notes Cyber Crime

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala
November 7, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala
साइबर पुलिस ने फेसबुक पर पुराने एंटीक सिक्के और नोट करोड़ों रुपये में खरीदने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। इनमें अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के सपेरा बास, जोना खेड़ा निवासी समसु (57) और डीग जिले के केथवाड़ा, खेड़ा बास निवासी रहीश (42) शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से ठगी के 11 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
फेसबुक पर करोड़ों में सिक्के खरीदने का झांसा
पुलिस के अनुसार, आसपुरा, कुचामन सिटी निवासी बन्नाराम ने 12 अगस्त को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने फेसबुक पर पुराने एंटीक सिक्के और नोट ज्यादा कीमत पर खरीदने का विज्ञापन दिया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को झांसे में लेकर अलग-अलग बहानों से करीब 13 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर डीडवाना-कुचामन साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
लुभावने विज्ञापन डालकर लोगों को फंसाते थे
मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह राठौड़ की टीम ने शुरू की। पुलिस टीम ने संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी जुटाकर उनकी गहराई से जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर जंगल और पहाड़ी इलाकों में लगातार ठिकाने बदलते रहते थे। वे फेसबुक पर पुराने सिक्के और नोट खरीदने के लुभावने विज्ञापन डालते थे, जिससे लोग उनके झांसे में आ जाते थे।
यह भी पढ़ें: पति ने सोते समय पत्थर से सिर कुचला; पत्नी समेत तीन बेटियों की हत्या, पूरा परिवार खत्म
फर्जी सिम और व्हाट्सएप से करते थे संपर्क
पुलिस के अनुसार, विज्ञापन देखने वाले लोगों से फर्जी सिम और व्हाट्सएप नंबर के जरिये संपर्क किया जाता था। इसके बाद उन्हें पुराने सिक्के और नोट करोड़ों रुपये में खरीदने का भरोसा देकर अलग-अलग बहानों से रकम ली जाती थी। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।
November 11, 2026
नोटों की दीवार बनाकर पूजा करता परिवार विस्तार देशभर में दिवाली की धूम के बीच राजस्थान का एक लक्ष्मी पूजन वीडियो चर्चा में है। यह वीडियो नागौर के शराब कारोबारी सुभाष ठेकेदार के घर का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने दीपोत्सव पर मां लक्ष्मी की आराधना के लिए 500 […]
November 8, 2026
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के मतदान के दौरान बुधवार को डीडवाना और नागौर में विवाद और हंगामे की घटनाएं सामने आईं। डीडवाना के वार्ड-11 में वोट डालने पहुंचे निर्दलीय विधायक यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की हुई। वहीं, नागौर के खत्रीपुरा में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के बाद […]
November 7, 2026
विधायक लक्ष्मणराम मेघवाल विस्तार मेड़ता के विधायक लक्ष्मणराम मेघवाल ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से लगाए गए विभिन्न आरोपों का करारा जवाब दिया है। विधायक ने सांसद को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब किसान के बेटे से पंगा मत लीजिए, वरना राजस्थान विधानसभा और लोकसभा के चारों तरफ घूमते रहेंगे और […]
