शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नई टिहरी: चंबा-मसूरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर में वन दरोगा की मौत, कार चालक फरार – Forest Officer Dies In Car Bike Collision On Chamba Mussoorie Road Car Driver Flees The Scene Tehri Garhwal
टिहरी

नई टिहरी: चंबा-मसूरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर में वन दरोगा की मौत, कार चालक फरार – Forest Officer Dies In Car Bike Collision On Chamba Mussoorie Road Car Driver Flees The Scene Tehri Garhwal

November 7, 2026


Forest officer dies in car bike collision on chamba mussoorie road car driver flees the scene tehri garhwal

Accident
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर कार और दोपहिया वाहन की टक्कर में वन दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई। कार सवार वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक वन दरोगा के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्रनगर वन प्रभाग की सालाना रेंज में कार्यरत वन दरोगा प्यार चंद रमोला (48) निवासी सौड़ गांव चंबा शाम करीब चार बजे सकलाना से दोपहिया वाहन से अपने गांव आ रहे थे। धनोल्टी के समीप चंबा की तरफ से जा रही एक कार को पास देते समय दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें…देवप्रयाग: सहारनपुर से बदरीनाथ जा रहे यात्रियों की कार डिवाइडर से टकराई, झपकी आने से हुआ हादसा, तीन घायल

चंबा थाना अध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि घायल वन दरोगा को उपचार के लिए चंबा स्थित चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक वन दरोगा के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X