Kasganj News:ढोलना में किशोर की मौत के बाद चला सफाई अभियान – Kasganj News Fogging

फोटो:04 ढोलना गांव में फॉगिंग करते कर्मी । संवाद
November 7, 2026

फोटो:04 ढोलना गांव में फॉगिंग करते कर्मी । संवाद
कासगंज। ढोलना में 3 दिन पूर्व बुखार से बालक की मौत के बाद गांव में साफ-सफाई और फॉगिंग कराई गई। पंचायत प्रशासक और सचिव की देखरेख में सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई गई। जगह-जगह जमा कूड़े को एकत्रित कर हटवाया गया। इसके साथ ही मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए गांव में फॉगिंग भी कराई गई।
ढोलना निवासी आनंद (12) की 4 नवंबर को बुखार से मौत हो गई थी। बालक की मौत के बाद गांव में साफ-सफाई को लेकर पंचायत स्तर पर कार्रवाई की गई। सफाई कर्मियों की टीम ने गांव की नालियों में जमा गंदगी को साफ कराया और सार्वजनिक स्थानों पर फैले कूड़े को हटवाया। इसके बाद गांव के विभिन्न हिस्सों में फॉगिंग कराई गई, ताकि मच्छरों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके और संक्रमण फैलने की आशंका को कम किया जा सके। ग्रामीणों से भी अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की गई। पंचायत प्रशासक और सचिव ने लोगों को जलभराव न होने देने और घरों के आसपास पानी जमा न रहने देने के प्रति जागरूक किया।
गांव में सफाई कर्मियों द्वारा नालियों की सफाई और कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। बुखार या अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और समय पर चिकित्सक से परामर्श लें। – सुरजीत सिंह, पंचायत सचिव ढोलना
November 13, 2026
एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श निशुल्क दिया जा रहा है मगर इलाज अधूरी दवाओं से हो रहा है। यहां पर पर्चे पर लिखी सभी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों को इन्हें मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ रहा है। इससे मरीजों की जेब हल्की हो रही है। इससे मरीजों […]
November 13, 2026
सिढ़पुरा। घर में बेटी की गोद भराई की तैयारी चल रही थी। रिश्तेदारों और मेहमानों के स्वागत की व्यवस्था हो चुकी थी, लेकिन समारोह से ठीक पहले युवती लापता हो गई। मां के साथ मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर पहुंची 20 वर्षीय युवती के लापता होने से परिवार में खलबली मच गई। परिजन ने एक युवक […]
November 13, 2026
कासगंज। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने जिले में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान पांच दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण में इन प्रतिष्ठानों पर निर्धारित स्टॉक और रेट बोर्ड प्रदर्शित नहीं मिले। साथ ही उर्वरक स्टॉक व बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं थे […]
