शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:चाकू की नोक पर महिला का अपहरण, किराए के मकान में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार – Woman Kidnapped At Knifepoint, Held Hostage In Rented House And Raped, 5 Arrested Including Main Accused In Cg
जांजगीर-चांपा

सीजी:चाकू की नोक पर महिला का अपहरण, किराए के मकान में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार – Woman Kidnapped At Knifepoint, Held Hostage In Rented House And Raped, 5 Arrested Including Main Accused In Cg

November 8, 2026


Woman kidnapped at knifepoint, held hostage in rented house and raped, 5 arrested including main accused in CG

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना पुलिस ने महिला का अपहरण कर उसे बंधक बनाने और दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है।

पीड़िता के अनुसार, 23 अगस्त की रात गांव के ही निवासी रमेश श्रीवास ने फोन कर उसे घर के बाहर बुलाया था। बाहर आते ही रमेश ने चाकू दिखाकर उसे जबरन कार में बैठा लिया। इस दौरान, आरोपी आकाश सिंह ने पीड़िता के बच्चे को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। कार में चार अन्य लोग भी सवार थे। आरोपी उसे रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल स्थित किराए के मकान में ले गए। वहां महिला को दो से चार दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया।

बंधक रहने के दौरान पीड़िता को आरोपियों का मोबाइल मिल गया। उसने उसी फोन से अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। महिला के पति ने पामगढ़ थाने में गुमशुदगी और घटना की सूचना दी थी। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और पीड़िता को मुक्त कराया। पामगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास (40) निवासी भैंसो को पहले ही पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद सहयोगी आरोपियों आकाश सिंह (36), प्रमोद श्रीवास (30), इंद्र कुमार धीवर (40) और उमेश यादव उर्फ भोलू (23) को भी गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X