शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नए मतदाताओं को जोड़ने में जुटें कार्यकर्ता :त्रिभुवन दत्त – Party Workers Should Focus On Enrolling New Voters: Tribhuvan Dutt
अंबेडकर नगर

नए मतदाताओं को जोड़ने में जुटें कार्यकर्ता :त्रिभुवन दत्त – Party Workers Should Focus On Enrolling New Voters: Tribhuvan Dutt

November 8, 2026


Party workers should focus on enrolling new voters: Tribhuvan Dutt

.रामनगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को आयोजित बैठक में उप​स्थित कार्यकर्ता।संवाद

आलापुर। रामनगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को नए मतदाताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। ‘आओ मिलकर हम सब एक दीप जलाएं’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव त्रिभुवन दत्त ने कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर पात्र युवाओं को चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे। उन्होंने गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से लोगों को अवगत कराने की अपील की।

पार्टी के प्रांतीय सचिव योगेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होना होगा। संगठन की एकजुटता ही पार्टी की ताकत है। राहुल दत्त यशवर्धन ने युवाओं से पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में विद्या सिंह भारती, वीरेंद्र तिवारी, रविंद्र यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X