शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:फव्वारा पाइप बिजली लाइन से छूने से किसान की मौत – Farmer Dies After Irrigation Pipe Comes Into Contact With Power Line

November 8, 2026


गांव भांडवा में कृषि कार्य करते समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 35 वर्षीय किसान अमित की मौके पर ही मौत हो गई। अमित कुमार शुक्रवार शाम करीब सात बजे खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान सिंचाई फव्वारा पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से अमित कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बाढड़ा थाना प्रभारी हरबीर का कहना है कि इस मामले में मृतक के ताऊ के लड़के के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।

अमित कुमार छह वर्षीय बेटा और एक वर्षीय बेटी का पिता था। करीब आठ वर्ष पहले अमित कुमार के पिता का निधन हो गया था। परिवार की जिम्मेदारी अमित कुमार के जिम्मे थी। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली निगम के अधिकारियों से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X